Railway News: अच्छी खबर -भोपाल-धनबाद एवं भोपाल-चोपन के बीच चलेगी ट्रेन!

    Railway News: अच्छी खबर -भोपाल-धनबाद एवं भोपाल-चोपन के बीच चलेगी ट्रेन!
    धनबाद(DHANBAD):  यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के लिए  भोपाल-धनबाद एवं भोपाल-चोपन के मध्य नई ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।  गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01631/01632 भोपाल-धनबाद-भोपाल ट्रेन का शुभारंभ भोपाल से 24.02.26 को उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा।  उद्घाटन सेवा के पश्चात नियमित परिचालन निर्धारित तिथियों से प्रारंभ किया जाएगा--- 
     
    01631/01632 भोपाल-धनबाद-भोपाल उद्घाटन स्पेशल- 
    क्र.सं. गाड़ी सं.      गाड़ी का नाम              परिचालन की तिथि
    1. 01631 भोपाल-धनबाद उद्घाटन स्पेशल 24.02.26
    2. 01632 धनबाद-भोपाल उद्घाटन स्पेशल 25.02.26
    -------------------------------------------------------------------------
    गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन-
     
    क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम                                   परिचालन का दिन         परिचालन की तिथि
    1. 11631 भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार 27.02.26 से
    2. 11632 भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार, शनिवार, रविवार 01.03.26 से
    ---------------------------------------------------------------------------------------
     
    गाड़ी संख्या 11633/11634  भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन-
    क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम               परिचालन का दिन परिचालन की तिथि
    1. 11633 भोपाल-चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस रविवार 01.03.26 से
    2. 11634 चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस सोमवार 02.03.26 से
     
    यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने दी है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news