गिरिडीह: 15 टन अवैध माइका के साथ कारोबारी मोहन बरनवाल गिरफ्तार


गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह छापेमारी कर पुलिस ने माइका के अवैध कारोबारी मोहन बरनवाल को उनके गोदाम से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. अहले सुबह हुई कार्रवाई के दौरान इलाके के एसडीपीओ मुकेश महतो के साथ पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी और तिसरी थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद समेत कई कई पुलिस जवान भी शामिल थे. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार माइका कारोबारी मोहन बरनवाल पिछले बार ही जिप सदस्य का चुनाव लड़ चुके थे. वैसे पुलिस के इस कार्रवाई में तिसरी थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद की भूमिका बेहद खास बताई जा रही है. क्योंकि तिसरी के कुछ बड़े और नामचीन माइका के अवैध कारोबारी द्वारा ही तीसरी थाना प्रभारी को ये गुप्त सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है.
दो स्थानों पर हो रहा था गोदाम संचालित
कहा जा रहा है कि तिसरी के गमहरियाटांड टोला और तिसरी के इलाके में माइका के अवैध कारोबारी मोहन बरनवाल का गोदाम दो स्थानों पर संचालित है. लिहाजा, नामचीन और माइका के अवैध कारोबारी द्वारा मिले थाना प्रभारी को मिले सूचना के आधार पर शनिवार की अहले सुबह मोहन बरनवाल के दोनो ठिकानों पर इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी और सहदेव प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर 15 टन से अधिक माइका जब्त किया गया. तो सुबह उनके गोदाम में छापेमारी कर मोहन बरनवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पिछली बार ही डीएमओ, इलाके के एसडीएम धीरेंद्र सिंह और एसडीपीओ मुकेश महतो के साथ जब तिसरी थाना प्रभारी ने एक साथ आधा दर्जन माइका में अवैध कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की थी, तो अधिकारी भी चौंके थे. आखिरकार, तिसरी थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर माइका का अवैध गोदाम और फैक्ट्री संचालित है और थाना प्रभारी को इसकी भनक तक नहीं. लिहाजा, उस रेड में गए अधिकारियों ने सीनियर अधिकारी के कारण भी कुछ बोलना जरूरी नहीं समझा था.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+