चाईबासा में तीसरे व्यापारी के घर पर भी छापा: IT और GST की टीम तीनों ठिकानों पर लगातार कागजातों को खंगाल रही,बड़ा है टैक्स चोरी का खेल

    चाईबासा में तीसरे व्यापारी के घर पर भी छापा: IT और GST की टीम तीनों ठिकानों पर लगातार कागजातों को खंगाल रही,बड़ा है टैक्स चोरी का खेल

    चाईबासा(CHAIBASA): जिले में दो दिनों में आईटी और जीएसटी की छापेमारी जारी है. बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका पर टीम लगातार जांच कर रही है. अब तीन ठिकानों पर रेड जारी है. जिसमें एक बड़ी टीम काम कर रही है. कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. जिसमें बड़े खुलासे होने की संभावना है.    

    बता दे कि  आईटी और जीएसटी की टीम अब चाईबासा में तीसरे व्यापारी पिंटू अग्रवाल के नीमडीह स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है. इससे पूर्व शुक्रवार से लगातार अब तक व्यवसाई नितिन प्रकाश एवं पंकज चिरानिया के घर पर जांच कर रही है.

    पिंटू अग्रवाल झारखंड खैनी का पार्टनर और झारखंड खैनी का एजेंसी और बड़ा स्टॉकिस्ट है. झारखंड खैनी का कारोबार झारखंड, उड़ीसा ,बंगाल ,बिहार आदि राज्यों में फैला हुआ है. आईटी की जांच अब भी जारी है लेकिन जांच में क्या कुछ सामने आया है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है. आईटी के अधिकारी मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं, ना ही किसी तरह की जानकारी साझा की जा रही है.बता दें कि आईटी और जीएसटी की टीम इससे पूर्व व्यवसाई नितिन प्रकाश एवं पंकज चिरानिया के आवास पर शुक्रवार से अब तक लगातार जांच कर रही है. टीम कई कागजातों को खंगाला रही है.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news