राहुल गांधी की न्याय यात्रा से झारखंड में कांग्रेस को मिलेगी संजीवनी!

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत पाकुड़ के रास्ते झारखंड में शुरू होगी. न्याय यात्रा की सभी तैयारियां राजनीतिक और प्रशासनिक ओर से पूरी हो चुकी है. राहुल गांधी की न्याय यात्रा से झारखंड में कांग्रेस को संजीवनी मिलेगी. ऐसा अनुमान पार्टी के नेताओं की ओर से लगाया जा रहा है. राहुल के आने से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है. राहुल गांधी का काफिला पश्चिम बंगाल के पानागढ़ मोरग्राम हाईवे पर रामपुरहाट में लंच के बाद बांसलोई, रतनपुर, बीरभूम, राजग्राम होते हुए करीब 2ः45 बजे झारखंड की सीमा में प्रवेश करेगा.

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से झारखंड में कांग्रेस को मिलेगी संजीवनी!