रांची-बनारस एक्सप्रेस और बनारस-रांची एक्सप्रेस कब और किस रूट पर चलगी ,जानिए आप भी 

    रांची-बनारस एक्सप्रेस और बनारस-रांची एक्सप्रेस कब और किस रूट पर चलगी ,जानिए आप भी 

    धनबाद(DHANBAD) - यात्रियों की सुविधा के लिए  18611/18612 रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस, रांची से 20 अगस्त, 2022 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को तथा बनारस से 21 अगस्त, 2022 से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सप्ताह में पांच दिन अगली सूचना तक चलेगी.  
    18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस

    18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस रांची से 20 अगस्त, 2022 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को रांची से 20.10 बजे प्रस्थान कर मूरी से 21.10 बजे, रामगढ़ कैण्ट से 22.10 बजे, बरकाकाना से 23.00 बजे, रे स्टेशन से 23.41 बजे, दूसरे दिन टोरी से 00.11 बजे, डाल्टनगंज से 01.37 बजे, गढ़वा रोड से 03.40 बजे, उंटारी रोड से 03.54 बजे, मोहम्मदगंज से 04.06 बजे, हैदरनगर से 04.19 बजे, जपला से 04.30 बजे, नबीनगर रोड से 04.42 बजे, डेहरी आन सोन से 05.22 बजे, सासाराम से 05.35 बजे, कुदरा से 05.55 बजे, भभुआ रोड से 06.13 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 08.05 बजे, काशी से 08.47 बजे तथा वाराणसी से 09.10 बजे खुलकर 09.25 बजे बनारस पहुंचेगी. 

    18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस

    वापसी में 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस 21 अगस्त, 2022 से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को बनारस से 15.00 बजे प्रस्थान कर वाराणसी से 15.30 बजे, काशी से 15.45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं0 से 16.38 बजे, भभुआ रोड से 17.20 बजे, कुदरा से 17.38 बजे, सासाराम से 17.59 बजे, डेहरी आन सोन से  18.19 बजे, नबीनगर रोड से 18.48 बजे, जपला से 19.03 बजे, हैदरनगर से 19.14 बजे, मोहम्मदगंज से 19.28 बजे, उंटारी रोड से 19.42 बजे, गढ़वा रोड से 21.20 बजे, डाल्टनगंज से 21.52 बजे, टोरी से 23.30 बजे, रे स्टेशन से 23.33 बजे, दूसरे दिन बरकाकाना से 01.45 बजे, रामगढ़ कैण्ट से 02.00 बजे तथा मूरी से 02.50 बजे खुलकर 04.15 बजे रांची पहुंचेगी.  

    इस गाड़ी में एस.एल.आर. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 15 कोच लगाये जाएंगे. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  वीरेन्द्र कुमार ने दी है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news