जामाडोबा वाशरी गेट पर धरना शुरू, पढ़िए क्या है मांगे 

    जामाडोबा वाशरी गेट पर धरना शुरू, पढ़िए क्या है मांगे 

    धनबाद(DHANBAD): न्यू युवा ग्रामीण एकता मंच(जेपीडी) के बैनर तले पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार टाटा स्टील, जामाडोबा वाशरी गेट को शुक्रवार को जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है. टाटा स्टील, झरिया डिवीजन के खिलाफ नारे लगाए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रसाद सिंह ने किया. स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार देने की मांग की गई. इस दौरान ट्रांसपोटिंग ठप कर दी गई, जिससे कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.  

    एक भी ग्रामीण को नहीं मिली है नौकरी 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम प्रसाद सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टर एक भी ग्रामीण युवाओं को नही रखा है, जबकि ग्रामीणों में तकनीकी जानकारी रखने वाले बेरोजगारों की भरमार है. नई वाशरी निर्माण काल से ही ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं, परन्तु किसी को रोजगार नही मिला. कम्पनी सिर्फ कहती है कि ग्रामीणों के बेहतर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम किया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ अलग है. धरना स्थल पर कोई भी अधिकारी वार्ता  के लिए नही पहुंचे है. जोड़ापोखर पुलिस ने काफी संख्या में पुलिस बल मंगा लिया है, जिससे कि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news