रांची: सरना समाज के धार्मिक स्थल के तोड़फोड़ के विरोध में लोगों ने एयरपोर्ट रोड किया जाम, कई यात्रियों की छूटी फ्लाइट

    रांची: सरना समाज के धार्मिक स्थल के तोड़फोड़ के विरोध में लोगों ने एयरपोर्ट रोड किया जाम, कई यात्रियों की छूटी फ्लाइट

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची की बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग को मंगलवार को ग्रामीणों ने पूरे ताम झाम के साथ जाम कर दिया है, वहीं लोगो के इस विरोध से एयरपोर्ट जाने वाले सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

    सरना स्थल के चबूतरे को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश 

    आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क पर बैठकर सड़क को ब्लॉक कर दिया है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह रोड जाम सरना स्थल के चबूतरे को तोड़े जाने के बाद किया जा रहा है.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रांची एयरपोर्ट जाने वाले रोड पर स्टेट हैंगर के सेट आदिवासी समाज के पूजन चबूतरे को कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से तोड़ा गया है. लेकिन इस पर एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया. जिसके बाद आज  ग्रामीण सड़क को जाम करने पर मजबूर हो गए है. वही मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सड़क ब्लॉक के कारण कई यात्रियों की फ्लाइट भी छूट गई

    ग्रामीणों ने की आरोपियों को सजा देने की मांग 

    ग्रामीणों का कहना है कि सरना समाज के चबूतरे को तोड़ने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए. अन्यथा आक्रोश और भी बढ़ जाएगा. इसके बाद हमारी ओर से सड़क को ब्लॉक नहीं बल्कि झारखंड बंद का ऐलान किया जाएगा. 

    प्रशासन के समझाने पर सड़क से हटे ग्रामीण  

    स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी, एयरपोर्ट थाना ,डोरंडा और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश करने लगी. हालांकि ग्रामीणों को बहुत समझाने बुझाने के बाद पुलिस की बात मान सड़क से जाम को हटाया गया

    रिपोर्ट: महक मिश्रा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news