धनबाद जेल से प्रिंस खान के करीबी ने फहीम के बेटे को दी धमकी,जानिए क्या कह रहा है भोमा राजा

    धनबाद जेल से प्रिंस खान के करीबी ने फहीम के बेटे को दी धमकी,जानिए क्या कह रहा है भोमा राजा

    धनबाद(DHANBAD): अपने मां-बाप या भाई पर गोली चलवा कर फहीम खान के छोटे बेटे शहजादे को अंदर यानी जेल में बुला लेंगे. यह धमकी है गैंगस्टर प्रिंस खान के बेहद करीबी राजा उर्फ भोमा राजा की. वह झाविमो के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष रणजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह मुन्ना खान से जेल के भीतर से फोन पर बातचीत कर रहा था. भोमा राजा फिलहाल धनबाद जेल में बंद है. फहीम खान के करीबी महताब आलम उर्फ नन्हे की हत्या सहित आर्म्स एक्ट के मामले में वह जेल में बंद है. 2 दिन पूर्व उसकी जमानत याचिका खारिज हुई थी. बेल रद्द होने से नाराज भोमा जेल से मुन्ना खान को फोन लगाकर फहीम खान के बेटे को धमकी दी है. इसका ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि द न्यूज़ पोस्ट नहीं करता है. लेकिन चर्चा खूब हो रही है.

    वायरल ऑडियो में इस बात की हो रही जिक्र

    ऑडियो में इस बात का भी जिक्र है कि धनबाद जेल में अभी हाल ही में प्रिंस खान गुट और संजीव सिंह के लोगों के बीच मारपीट में क्या-क्या हुआ. भोमा राजा कह रहा है कि जेल में मारपीट में वह नहीं था. अमन से मारपीट हुई थी. गॉडविन पर हाथ चलाया था. शिबू हाथ चलाया था. अगर यह वायरल ऑडियो सच है तो यह साबित हो गया कि धनबाद जेल से धमकाने का सिलसिला रुका नहीं है. इतना ही नहीं, जेल में बंद अपराधी खुलेआम मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं और जिस तिस को धमका रहे हैं. वायरल ऑडियो में जेल के भीतर मारपीट का जिक्र है.

    फिर से उठ रहे कई सवाल

    अभी हाल ही में धनबाद जेल में सिंह मेंशन और प्रिंस खान के लोगों के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट इतनी बढ़ गई कि जेल प्रशासन को पगली घंटी बजानी पड़ी. प्रशासनिक अमला भागा भागा धनबाद जेल पहुंचा. अतिरिक्त जवानों को भी धनबाद जेल बुलाया गया, तब जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका. इसके बाद से तो संजीव सिंह की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. इस वायरल ऑडियो ने कई सवालों को जन्म दिया है और इसकी जांच पड़ताल होने से ही स्थिति स्पष्ट होगी कि आखिर मामला है क्या.

    रिपोर्ट:धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news