राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम 7 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पद छोड़ने से पहले रविवार की शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से दी गई है. इस संबोधन का सीधा प्रसारण अखिल भारतीय रेडियो (AIR) और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा. आपको बता दें कि देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को पद की शपथ लेंगी. उनको देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (NV RAMANA) शपथ दिलाएंगे.
द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ लेंगी. 64 वर्षीय मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी. इसके साथ ही देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल जायेगी.
कॉपी: विशाल कुमार, रांची
4+