राष्ट्रपति मुर्मू का आज से छ: दिवसीय दौरा, जानिए पूरा शेड्यूल

    राष्ट्रपति मुर्मू का आज से छ: दिवसीय दौरा, जानिए पूरा शेड्यूल

    TNP DESK- राष्ट्रपति मुर्मू आज से छ: दिवसीय ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी. यह दौरा 7 फरवरी तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, आदिवासी कल्याण, संस्कृति को बढ़ावा देना हैं. राष्ट्रपति मुर्मू आज शाम भुवनेश्वर पहुंचेंगी. 3 फरवरी को वे बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. विश्वविद्यालय के नए ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन करेंगी.

    4 फरवरी को राष्ट्रपति मयूरभंज जिले के राइरांगपुर में जाएगी, जो एक आदिवासी क्षेत्रों हैं. यहां वे आदिवासी नेता भान्जबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. इसके अलावा महुलदीहा के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं से मिलेगी. इस दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी, जिनमें सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर में विकास कार्य, आर्चरी सेंटर, शहर की सुंदरता और ड्रेनेज सुधार कार्य, विभिन्न कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी योजनाएं और एमएससीबी विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी कैंपस शामिल हैं. ये परियोजनाएं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, शहरी सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

    6 फरवरी को राष्ट्रपति सिमलिपाल बायोस्फीयर रिजर्व जाएंगी, जहां वे आदिवासी महिलाओं और युवाओं से मिलेंगी. उसी दिन वे भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार और ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के साझेदारी से आयोजित ‘ब्लैक स्वान समिट, इंडिया’ में भी शामिल होंगी. इस समिट का उद्देश्य वित्त और तकनीक के क्षेत्र में जोखिम प्रबंधन, मजबूती और नए अवसरों पर चर्चा करना हैं.

    7 फरवरी को राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. यह वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव बस्तर की आदिवासी परंपराओं, कला, शिल्प और जीवनशैली को समर्पित हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news