धनबाद के लॉ कॉलेज की समिति में राजनीतिक फूट, राज सिन्हा ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है मामला 

    धनबाद के लॉ कॉलेज की समिति में राजनीतिक फूट, राज सिन्हा ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है मामला 

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो द्वारा स्थापित धनबाद लॉ कॉलेज की शासी निकाय कमेटी में राजनीति हावी हो गई है. भाजपा विधायक राज सिन्हा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है तो उनके इस्तीफा देते ही झामुमो के विधायक मथुरा महतो को  तदर्थ कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. बिनोद बिहारी महतो के पौत्र राहुल महतो को सचिव पद से हटाकर उन्हें नई कमेटी में दानदाता सदस्य बनाया गया है.

    आपको बता दें कि विधायक राज सिन्हा और राहुल महतो के बीच खटपट चल रही थी. प्राचार्य को हटाने और बैठाने को भी लेकर विवाद चला था. राज सिन्हा का पुतला भी जलाया गया था. राज सिन्हा ने पहले भी कहा था कि उन्हें कॉलेज से कोई लस्ट नहीं  है. इस्तीफा दे देंगे लेकिन पद पर रहते हुए कोई गड़बड़ी नहीं चलने देंगे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news