नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में राजनीतिक सरगर्मी तेज, अरुण सिंह ने संजीव कुमार के लिया मांगा समर्थन

    नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में राजनीतिक सरगर्मी तेज, नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में राजनीतिक सरगर्मी तेज, अरुण सिंह ने संजीव कुमार के लिया मांगा समर्थन। Political activity intensifies in Dhanbad for municipal elections

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह गुरुवार को धनबाद पहुंचे. इस दौरान प्रत्याशी संजीव कुमार ने अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी करते हुए नगर निकाय चुनाव में जीत का दावा किया.

     प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

    मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम जनता भय के माहौल में जी रही है. उनके अनुसार महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है, बच्चा चोरी की घटनाएं सामने आ रही है, व्यापारियों को धमकियां मिल रही हैं तथा अपहरण के मामले भी बढ़े है.

    राज्य की जनता मौजूदा सरकार से परेशान-अरुण सिंह

    उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी रांची में कलेक्ट्रेट के बाहर गोली चलने जैसी घटनाएं कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है.राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और आगामी नगर निकाय चुनाव में इसका जवाब देगी.उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और जिस तरह गुजरात में विकास हुआ, उसी तरह झारखंड में भी विकास संभव है, यदि जनता भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाती है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news