इलाज के क्रम में थाने के चौकीदार की मौत,पढ़ें क्यों गांववाले के साथ थानावाले करते थे इनकी इज्जत

    इलाज के क्रम में थाने के चौकीदार की मौत,पढ़ें क्यों गांववाले के साथ थानावाले करते थे इनकी इज्जत

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में इलाज के दौरान एक चौकीदार की मौत हो गई. बीते कल मंगलवार को परिजनों ने अचानक तबियत खराब होने पर निजी अस्पताल में  भर्ती करवाया था. जहां इलाज के क्रम में चालीसर तुरी ने आज बांध तोड़ दिया. 59 वर्षीय चालीसर पिछले 22 वर्ष से देवीपुर थाना में चौकीदार के पद पर अपना ईमानदारी से काम कर रहे थे.

    इलाज के क्रम में थाने के चौकीदार की मौत

    चालीसर तुरी देवीपुर प्रखंड के मानपुर पंचायत के भैंसिया गांव का निवासी थे. अपने कार्य के प्रति ईमानदारी और उनके आचरण के गांव वाले ही नहीं  थाना वाले भी पसंद करते थे. कल मंगलवार को अचानक इसे शारिरिक पीड़ा होने लगी. परिवार वालों ने आनन फानन में देवघर वीआईपी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वही उनकी मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया है. स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर कई लोगो ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी है.

    रिपोर्ट- रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news