पुलिस संस्मरण दिवस आज, रांची में डीजीपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    पुलिस संस्मरण दिवस आज, रांची में डीजीपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    रांची (RANCHI) : कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों की शहादत को याद करते हुए 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है. इसी क्रम में आज राजधानी रांची के नए पुलिस लाइन में शहीदों का दिवस मनाया गया. राजधानी रांची के जैप-1 में डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित झारखंड पुलिस मुख्यालय सीआईडी अधिकारियों सहित सभी वरीय पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों ने वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला में भी पुलिस कर्मियों ने वीरों को याद किया और उनके सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि दी.

    डीजीपी समेत अन्य पदाधिकारियों ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

    रांची के परेड मैदान स्थित जैप- 1 में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान समारोह में महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड से लेकर पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. मामले की जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है. इसी को लेकर रांची के पुलिस लाइन में जिले के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिवार वालों को सम्मानित किया गया. वहीं एसएसपी रांची ने बताया कि इस दौरान उनके परिवार वालों को जो भी समस्या है उन समस्याओं को निदान करने के लिए आदेश दिया गया है.

    भाई की शहादत पर है गर्व

    वहीं मौके पे शहीद खुर्शीद आलम के भाई तहसीन ने भाई के नहीं रहने पर दुख जाहिर की. उन्होंने कहा कि भाई के नहीं रहने का गम है लेकिन देश के लिए दी गई उनकी शहादत पर उन्हें गर्व है. छोटा भाई तहसीन यह चाहता है कि वह भी पुलिस में जाए और देश और राज्य की सेवा करे भले ही ड्यूटी के लिए उसकी प्राणों की आहुति देने को तैयार है. वहीं शहीद के हर परिजन भी शहादत को याद कर रहे हैं.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news