महज ₹400 को लेकर कर दी गई थी ह'त्या...  24 घंटे के अंदर आरोपी धराया, जानिये और क्या है दूसरा मामला

    महज ₹400 को लेकर कर दी गई थी ह'त्या...  24 घंटे के अंदर आरोपी धराया, जानिये और क्या है दूसरा मामला

    देवघर (DEOGHAR):  जिला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या और गोलीबारी कांड का उद्भेदन किया है. दोनों मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के हैं. एक मामले में अपराधी ने महज 4 सौ के कारण हत्या को अंजाम दिया था. वहीं दूसरे में फायरिंग मामले में अपराधी की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस ने दोनों मामले में कुल 3 अपराधियों की गिरफ़्तारी की है. साथ ही 2 लोडेड देसी कट्टा और मोबाइल बरामद किए हैं. प्रेस वार्ता कर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने दोनों ही मामले की जानकारी दी.

    क्या है मामला

    पहली घटना रतनपुर की है, जहां एक नाबालिक की तेज धारदार हथियार से जघन्य हत्या कर दी गई थी. वहीं दूसरा मामला कोठिया क्षेत्र का है. जहां एक व्यक्ति के ऊपर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था. जिला के एसपी सुभाष चंद्र जाट ने दोनों मामले में बताया है कि पहला मामला महज ₹400 को लेकर सूरज कुमार दास की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी.. सूरज के करीबी राहुल और आशीष द्वारा उसकी हत्या की गयी.. SP ने बताया की मृतक द्वारा उधारी का 4 सौ रूपया नहीं वापस करने को लेकर आरोपी के परिजनों के साथ मारपीट,गाली गलौज एवम प्रताड़ित किया जा रहा था.. इसी से तंग आकर उसकी हत्या कर दी गयी..sp ने बताया की दूसरा मामला कोठिया का है जहाँ एक व्यक्ति के ऊपर जान से मारने की नियत से कुछ लोगो ने फायरिंग किया गया लेकिन वो बाल बाल बच गया.. घटना की सूचना थाना को मिलते ही पुलिस ने करवाई शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने लोडेड दो देसी कट्टा के साथ एक को गिरफ्तार किया..पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है.

    रिपोर्टरितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news