नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, नशे की बड़ी खेप के साथ 4 गिरफ्तार

    नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, नशे की बड़ी खेप के साथ 4 गिरफ्तार

    चतरा(CHATRA):चतरा में अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.शुक्रवार को 4 किलो 600 ग्राम अफीम, दो क्विंटल 18 किलो डोडा, एक ग्राम ब्राउन सुगर और दो एल्युमिनियम पन्नी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर और राजपुर थाना पुलिस की विशेष ने की कार्रवाई.

    अफीम तस्करों के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

    वहीं सदर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के विंड मोहल्ला नउवा टोली में ब्राउन सुगर खरीद-बिक्री को लेकर तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम बनाकर अभियान चलाया गया. इस दौरान एक चार तस्कर मों साजिद, मों रिजवान, मों छोटू और मों आलम को दबोचा है. सभी गिरफ्तार तस्कर शहर के अंसार नगर और वादी ए ईरफा मोहल्ले के रहने वाले है.

    दुसरे मामले में आरोपी भागने में सफल

    वहीं राजपुर थाना क्षेत्र के बनियाबांध गांव से 4 किलो 600 ग्राम अफीम, दो क्विंटल 18 किलो डोडा बरामद किया गया है. हालांकि यहां तस्कर भागने में सफल रहे. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है. अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक रजक, सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र ठाकुर और गोकरण कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने कहा कि जल्द ही फरार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.


    रिपोर्ट-संजय कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news