रांची: पुलिस ने रिंग रोड से दो सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,हथियार बरामद

    रांची: पुलिस ने रिंग रोड से दो सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,हथियार बरामद

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के रिंग रोड इलाके में सक्रिय लूट गिरोह पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधी को दबोचा है. गिरफ्तार अपराधी के पास से हथियार और चाकू बरामद किया है. इस मामले का खुलासा सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने प्रेस वार्ता कर किया.

    सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि17 जून की मध्य रात्रि रिंग रोड पर एक सफेद कार की जानकारी मिली थी. सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर BIT मेसरा ओपी ने छापेमारी किया. जैसे ही पुलिस को अपराधियों ने देख वह भागने लगे. एक अपराधी भागने में सफल हो गया वहीं दो को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पास से देशी कट्टा और चाकू बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी पर पहले से भी कई मामले दर्ज है. आफ़ताब अंसारी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है. साथ ही उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में रिंग रोड में लूट के मामले बढ़े है. जिसे देखते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाई गई है, इस गश्ती की ही सफलता पुलिस को मिली है.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news