डायन बताकर हत्या करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    डायन बताकर हत्या करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र  अंतर्गत डायन बताकर हत्या कर शव को जंगल मे फेंकने के मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है विस्तृत जानकारी पुलिस को दी.

    तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

    जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार घटना विगत 7 नवम्बर 2022 बाईहावु गाँव के टोला सेवादिरी की है. सेवादिरी निवासी बेलो शिंकु उम्र करीब 55 वर्ष को डायन बता कर हत्या कर शव को जंगल में फेंकने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है. बता दें कि डर के मारे किसी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी. इस संबध में ग्रामीणों द्वारा पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को कार्यवाही के लिए एक आवेदन दिया गया था.

     

    पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार उक्त आवेदन पर जाँचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए, टोन्टो थाना में डायन प्रतिषेध अधिनियम 2001 के अन्तर्गत प्राथमिक अभियुक्तों लादुरा बाहन्दा उर्फ गाजुरा, रेसों महान्दा उर्फ मेरेल बहान्दा, सुरजा बहान्दा उर्फ कुदा बहान्दा, सारदा सिंकू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कांड अनुसंधान के क्रम में इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त लादुरा बाहदा उर्फ माजुरा की गिरफ्तारी 26 मार्च को की गई थी. जिसके बयान के आधार पर इस कांड के मृतिका बेलो सिंधु का शव के अवशेषों को कुंकलकोचा बुरू जंगल से बरामद किया गया. प्राथमिकी अभियुक्त लादुरा बाहन्दा उर्फ माजुरा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

     

    रिपोर्ट. संतोष वर्मा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news