अब यौन उत्पीड़न के आरोप में राज्य के एक सरकारी डॉक्टर हिरासत में, महिला चिकित्सक हैं पीड़िता

    अब यौन उत्पीड़न के आरोप में राज्य के एक सरकारी डॉक्टर हिरासत में, महिला चिकित्सक हैं पीड़िता

    सिमडेगा(SIMDEGA): अब यौन उत्पीड़न के आरोप में राज्य के एक सरकारी डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है. मामला कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एक महिला चिकित्सक से जुड़ा है. उन्होंने लचडागढ़ उप स्वास्थ्यकेंद्र के चिकित्सक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने कोलेबिरा थाना में पुरुष चिकित्सक पर केस दर्ज कराया है.

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में महिला चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि डॉ. आकाश भेंगरा छह जुलाई को उनके सरकारी आवास पर रात्री 11 बजे आए थे. उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी.

    इस संबंध में महिला चिकित्सक की शिकायत पर डॉ आकाश भेंगरा के खिलाफ पर कोलेबिरा थाना में धारा 452/ 376/ 511 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

    रिपोर्ट: अमित रंजन ,सिमडेगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news