गोवा राष्ट्रीय खेल में जमशेदपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, रेलवे स्टेशन पर ढोल एवं नगाड़े के साथ हुआ ज़ोरदार स्वागत

    गोवा राष्ट्रीय खेल में जमशेदपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, रेलवे स्टेशन पर ढोल एवं नगाड़े के साथ हुआ ज़ोरदार स्वागत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर ने गोवा में 37 वे राष्ट्रीय खेल में विजय हासिल की है. जिसे लेकर झारखंड के लोग काफी गौरवान्वित है. वहीं अब सभी खिलाड़ी टाटानगर पहुंचे. जहां टाटानगर स्टेशन पर जिला आर्चरी संघ के अध्य्क्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया. साथ ही जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य द्वारा सभी खिलाड़ियों एवं कोच को ढोल एवं नगाड़े के साथ अंगवस्त्र और पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय खेल में युवा खिलाड़ियों ने दो गोल्ड एवं 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किया है.

    इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया:

    1 मिक्स टीम में दीपिका व मृणाल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया.

    2 एकल प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी ने गोल्ड जीता.

    3 पुरुष टीम में गोलडी मिश्रा, श्रेय भारद्वाज, मृणाल चौहान एवं गुरु बेसरा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया.  

    4 महिला टीम में  दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी, दीप्ति कुमारी एवं अग्नि कुमारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया.

    ये अंतर्राष्ट्रीय कोच थे टीम के स्वागत के दौरान मौजूद

    खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कोच डी सैसवारी राव, कॉमनवेल्थ चैंपियन भाग्यवेई चानू, राष्ट्रीय कोच अनिल कुमार, राष्ट्रीय कोच सुशांतो पात्रो, झारखंड तीरंदाजी एसोसिएशन से राहुल सिंह, रवि राज शर्मा, वरुण सिंह, संजय सिंह, बिमलेश उपाध्याय,नागेश राव, अमित मिश्रा, तजिंदर सिंह जॉनी, विकाश शर्मा, विनोद गुप्ता, बंटी सिंह, रंजीत उपाध्याय, संजय शर्मा, किशोर साहू, विशाल उपाध्याय, आकाश कुमार, वरुण सिंह संजय सिंह, बिमलेश उपाध्याय,नागेश राव, राजकमल यादव, शशि सिंह, मोहित पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news