BREAKING: ओरमांझी में दो परिवार के बीच सुअर चराने के विवाद तीन लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस


रांची(RANCHI): राजधानी रांची में पिछले कुछ समय में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है. दिनदहाड़े यहां लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है. अपराधियों में पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है. इसी कड़ी में रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा कि सूअर चराने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. अपने ही परिवार के लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाठी,डंडे और दौली से मार कर हत्या कर दी गई.मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.बताया जा रहा है कि मृतकों में सभी एक ही परिवार के हैं.यह विवाद सुअर चराने को लेकर शुरू हुआ था.बाद में नोकझोंक शुरू हुई और बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस वरदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
रिपोर्ट: समीर
4+