चांडिल साधु बांध मठ में महाप्रभु श्री जगरनाथ स्वामी का हुआ नवजीवन दर्शन

    चांडिल साधु बांध मठ में महाप्रभु श्री जगरनाथ स्वामी का हुआ नवजीवन दर्शन

    सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित साधु बांध मठ में आषाढ़ माह के अमावस्या के दिन साधु बांध मठ में जूना अखाड़ा में प्रभु श्री जगरनाथ स्वामी का नव जीवन दर्शन हुआ. अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती की देखरेख में महंत और पुजारियों ने सुबह में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महाआरती और पूजा अर्चना की. भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया.

    यह भी पढ़ें:

     स्वचालित रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथ

    इस दिन निकलेगी जगन्नाथ स्वामी की वापसी रथयात्रा

    इस अवसर पर महंत विद्यानंद सरस्वती ने नव निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. एक जुलाई को साधु बांध मठ से प्रभु श्री जगरनाथ स्वामी की रथयात्रा चांडिल स्टेशन स्थित मौसीबाड़ी के लिए निकलेगी. जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. पूजा के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या के भक्तगण मौजूद रहे. एक जुलाई को प्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की वापसी रथयात्रा निकलेगी.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news