जैन धर्म के लोगो ने की प्रभात फेरी,जानिए धूमधाम से कैसे मनाई महावीर जयंती


धनबाद(DHANBAD) | सोमवार को धैया जैन मंदिर में धूमधाम से महावीर जयंती मनाई गई. सुबह 6:30 बजे जैन ध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाली गई ,उसके बाद श्रीजी का अभिषेक हुआ. इस मौके पर राहगीरों को शरबत का सेवन कराया गया. वहीं, संध्या 4 बजे भगवान महावीर की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए जैन धर्मावलंबी निकले. नगर भ्रमण रानी तालाब, प्रभातम होते हुए लौटकर मंदिर में खत्म हुआ. सड़क पर जगह-जगह लोगों ने भगवान की आरती की.
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए
संध्या में समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. जिसमें रति गोधा , रिद्धि गोधा , स्वाति बाकलीवाल, रेणु गंगवाल और अन्य ने अपनि प्रस्तुति दी. प्रदीप गंगवाल,महावीर बाकलीवाल, चक्रेश जैन, आकाश जैन, ,विमल शाह, मनीष शाह, मुख्य पात्र थे. इनके अलावा संजय गोधा,मनीष झांझरी, मुकेश गंगवाल,प्रमोद जैन,विनीत जैन,वरुण गोधा,संतोष गंगवाल,रिद्धि गोधा,कुसुम जैन, शिल्पा गंगवाल, सपना जैन,स्वाति बाकलीवाल ने शोभायात्रा में मुख्य भूमिका निभाई
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
4+