इरफान अंसारी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री ने जताया खेद, सदन 2 बजे तक स्थगित

    इरफान अंसारी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री ने जताया खेद, सदन 2 बजे तक स्थगित

    रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ. कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के आदिवासी पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने संसद में जम कर हंगामा किया. भाजपा नेता संसद के मुख्य दरवाजे पर बैठकर आदिवासियों के बयान पर इरफान अंसारी से मांफी मागंने की बात कह रहे थे. जिस कारण हंगामें को देखते हुए सदन को 12:30 स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद सदन दोबारा शुरू हुआ तब भाजपा के विधायकों ने फिर से हंगामा कर दिया. जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

    संसदीय कार्य मंत्री ने जताया खेद

    बता दें कि सदन का कार्यवाही 12:30 के बाद जब दोबारा शुरू हुआ तब भाजपा विधायकों ने कहा कि इरफान अंसारी का बयान संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम के सामने हुई है. ऐसे में उन्हें माफी मांगनी चाहिए. इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इरफान ने गलती की माफी मांगी है. लेकिन गलती तो गलती होती है. इस लिए वह भी इरफान के बयान को लेकर सदन में माफी मांगते है. हालांकि इसके बाद भी सदन में विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा. जिसे देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है. हालांकि यह देखना होगा कि दोबारा जब सदन की कार्यवाही चालू होती है तो भाजपा के विधायक क्या रूख अपनाते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news