पंचतत्व में विलीन हुई दरिंदगी की शिकार पलामू की बेटी, सीएम से लेकर मंत्री तक दुखी  

    पंचतत्व में विलीन हुई दरिंदगी की शिकार पलामू की बेटी, सीएम से लेकर मंत्री तक दुखी  

    पलामू(PALAMU):  गुजरात के भरूच में दरिंदगी की शिकार हुई बेटी का अंतिम संस्कार किया गया. पांकी क्षेत्र में अंत्येष्टी के दौरान सीएम हेमंत के निर्देश पर संसदीय कार्य मंत्री शामिल हुए. इस दौरान पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश पलामू डीसी को दिया है.

    राज्य के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर व पांकी  के भाजपा विधायक डा० शशिभूषण मेहता ने नाबालिग के साथ गुजरात मे हुए दरिंदगी को समाज को शर्मसार करने वाली वारदात बताया. वित्त मंत्री बुधवार को नाबालिग लड़की की अंत्येष्टी में राज्य सरकार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने पांकी पहुंचे थे.  उनके साथ पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम भी शामिल हुए.

    राधाकृष्ण ने कहा कि घटना के बाद झारखंड की हेमंत सोरने की सरकार की संजीदगी इसी से सामने आती है कि सूचना मिलते ही राज्य की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को तत्काल गुजरात भेजा गया.  साथ ही इलाज के लिए झारखंड सरकार की ओर से चार लाख रूपये उपलब्ध कराए गए थे.  वहीं राज्य सरकार के निर्देश पर पलामू जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राहत के लिए एक लाख रूपये दिए गए हैं.

    इसके अलावा पीड़ित परिवार को गरीबी उन्मूलन योजना का लाभ दिया जाएगा.  इसके तहत अबुआ आवास, मनरेगा नलकूप, मईयां सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. मौके पर पलामू डीसी शशिरंजन ने इसके लिए बीडीओ व सीओ सहित अन्य वरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए है.  मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news