पलामू: माओवादी नक्सली संगठन नितेश यादव दस्ते के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद   

    पलामू: माओवादी नक्सली संगठन नितेश यादव दस्ते के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद   

    पलामू(PALAMU): पलामू पुलिस ने माओवादी नक्सली संगठन नितेश यादव के दस्ते का सक्रिय सदस्य राजेन्द्र भुइयां और उसके सहयोगी विष्णु विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नासो जमालपुर गांव से गिरफ्तार किया है.पलामू पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई कर दोनो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. 

    आपराधिक सामान बरामद 

    आपको बता दे कि हुसैनाबाद के काला पहाड़ पर हमला और एयरटेल टावर में आग लगाने समेत अन्य बड़ी घटनाओ में शामिल रहा है राजेन्द्र भुइयां.पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से चार देशी बंदूक,दो लोहे का बैरल, बारूद , बैरिंग छर्रा , बंदूक में भरने की समाग्री समेत मोबाइल फोन बरामद किया है.

     पढ़ें मामले पर एसपी ने क्या कहा

    वहीं मामले पर एसपी रिष्मा रमेशन और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश महतो संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.सभी से पुलिस पूछताछ हो रही है.          

    रिपोर्ट-अमित कुमार                                


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news