पलामू टाइगर रिजर्व और बेतला नेशनल पार्क एक जुलाई से बंद: मानसून में तीन माह के लिए बंद रहेगी पर्यटकों की आवाजाही

    पलामू टाइगर रिजर्व और बेतला नेशनल पार्क एक जुलाई से बंद: मानसून में तीन माह के लिए बंद रहेगी पर्यटकों की आवाजाही

    पलामू(PALAMU): आगामी एक जुलाई से झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व और साथ ही टाइगर रिजर्व के अंदर आने वाले बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों के आने जाने पर रोक लगाई जा रही है. यह रोक 3 महीने के लिए लगाई जा रही है जिसके तहत 31 सितंबर तक इन जगहों पर पर्यटन गतिविधियां बंद रहेंगी. 

    दरअसल मुख्यतः जुलाई से लेकर सितंबर तक झारखंड में बरसात का मौसम रहता है, साथ ही बारिश के महीने में बाग और अन्य जानवर प्रजनन करते हैं. साथ ही बाघों को प्रजनन के लिए शांत वातावरण जरूरी है. ऐसे में प्रजनन के समय मानवीय दखलअंदाजी न हो इसलिए यह फैसला लिया गया है. वहीं इसके अलावा कई ऐसे पेड़ पौधे भी हैं जो सिर्फ बारिश के मौसम में ही जंगलों में पनपते हैं, जो हानिकारक भी होते है. ऐसे में पर्यटकों कि भी सुरक्षा बरसात के दिनों में एक बड़ा कारण है जिसके मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है.

    आपको बता दें की पलामू टाइगर रिजर्व 1,129 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां हजारों पर्यटक घूमने आते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news