पलामू उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

    पलामू उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

    पलामू (PALAMU): पलामू जिला में उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं एमडीएम स्टियरिंग कमिटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें उपायुक्त शशि रंजन ने बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान भोजन, स्कूलों में रंग रोगन, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, साफ सफाई, खर्च, फण्ड, बीआरसी केंद्र, बच्चों के बीच किताबों का वितरण आदि मामलों की समीक्षा की.

    शिक्षकों की फर्जी हाजरी बनाने की ली जानकारी

    बैठक में उपायुक्त ने सबसे पहले जिले के शिक्षकों की फर्जी हाजरी बनाने की शिकायतों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने एक तकनीकी टीम गठित कर फर्जी हाजिरी के मामले की जांच करने के लिए जिला सबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया और जांच पूरी होने तक फर्जी हजारी बनाने वाले शिक्षकों की वेतन पर स्टे लगाने का निर्देश दिया.

    इसके बाद उपायुक्त ने सबंधित अधिकारियों को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के बीच मध्यान भोजन मेन्यू के अनुसार देने,स्कूलों की साफ-सफाई बेहतर रखने, हाजिरी रजिस्टर मेंटेन रखने, ख़र्च का ब्यौरा रखने, स्कूलों में पेयजल की अच्छी व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई रखने, स्कूलों की रंग-रोगन बेहतर तरीके से करने हेतु निर्देशित किया. उन्होंने सबंधित अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन स्कूलों में विजिट करने और उपायुक्त को मासिक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

    शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए तत्पराता से काम करने की है जरूरत

    इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ किसी भी हालात में बर्दास्त नहीं की जाएगी. जिले में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए तत्परता से काम करने की जरूरत है. शिक्षक नियमित रूप से स्कूल जाएं और बच्चों की पठन-पाठन बेहतर करें. सबंधित अधिकारी और शिक्षकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही होती है, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. बैठक में उपायुक्त शशि रंजन के अलावे सहायक समाहर्त्ता रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

    रिपोर्ट. अमित कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news