उपायुक्त के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन

    उपायुक्त के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ निष्पादन

    पलामू(PALAMU): उपायुक्त जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्या का निदान कर रहे हैं. हर शुक्रवार को उपायुक्त के जनता दरबार में बड़ी संख्या में भुक्त भोगी अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं.  शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी. उपायुक्त ने लोगों की फरियाद सुनते हुए उनके सभी शिकायत संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द जांच कर निवारण का निर्देश दिया.

     हुसैनाबाद के एसडीएम को राशन डीलर के विरुद्ध जांच करने के निर्देश

    हुसैनाबाद के ग्राम पथरा से आये राम लखन मेहता ने उपायुक्त के समक्ष अपने राशन डीलर द्वारा समय पर राशन नहीं दिये जाने के संबंध में शिकायत की एवं कार्रवाई का अनुरोध किया.  इस पर उपायुक्त ने त्वरित संज्ञान लेते हुए हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी को संबंधित डीलर के विरुद्ध जांच करने के पश्चात दोषी पाये जाने पर कार्रवाई करते हुए सूचित करने का निर्देश दिया.

     जनता दरबार के बाद भी बाहर गाड़ी रोककर लोगों की शिकायतों से हुए रूबरू

    आज के जनता दरबार खत्म होने के बाद भी उपायुक्त दोड्डे ने मानवता का परिचय देते हुए जनता दरबार का समय समाप्त हो जाने के बावजूद आये लोगों से बाहर गाड़ी रोककर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर खड़े होकर लोगों से उनके आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द जांच कर निवारण का निर्देश दिया.

    जनता दरबार में पेंशन से जुड़े कुल 3 मामले आये

    जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से जुड़े कुल 3 मामले आये जिसमें वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन  शामिल थे. उपायुक्त ने सभी पेंशन संबंधित आवेदन को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर स्वीकृत करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर  निष्पादित करने का निर्देश दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news