पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चैनपुर अंचल के बड़ा बाबू 5500 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    पलामू: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चैनपुर अंचल के बड़ा बाबू 5500 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    पलामू(PALAMU): चैनपुर अंचल कार्यालय में बड़ा बाबू को 5500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वादी से नकल निकालने के एवज में घूस ले रहा था। तभी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। ACB की टीम ने आरोपी बड़ा बाबू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।मिली जानकारी के मुताबिक, अंचल कार्यालय में पदस्थ बड़ा बाबू विनोद राम ने एक व्यक्ति से जमीन के नकल निकालने के लिए घूस मांगी थी। उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत के बाद एसीबी ने बड़ा बाबू को रंगेहाथ पकड़ने की प्लानिंग की। पीड़ित रिश्वत की रकम लेकर अंचल कार्यालय दफ्तर पहुंचा। जैसे ही पीड़ित ने आरोपी के हाथों में पैसे दिए, तभी एसीबी के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वत लेने के आरोप में बड़ा बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news