Operation Sindur: घायल होने के बाद भी पकिस्तान की गोलीबारी का कैसे जवाब देता रहा धनबाद का यह वीर जवान, कैसे हुआ स्वागत, पढ़िए !

    Operation Sindur: घायल होने के बाद भी पकिस्तान की गोलीबारी का कैसे जवाब देता रहा धनबाद का यह वीर जवान, कैसे हुआ स्वागत, पढ़िए !

    धनबाद(DHANBAD) : देश के ऐसे वीर जवानों को बार-बार सैल्यूट, धनबाद के तोपचांची के इस बीएसएफ जवान राजेश कुमार को सैल्यूट करने के लिए सबके हाथ बिना देर किए उठ जाएंगे, उठे भी क्यों नहीं. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने अदम्य में साहस और वीरता का परिचय दिया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान घायल होने के बाद भी उन्होंने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़  जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गोमो के बीएसएफ जवान राजेश कुमार के राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना अमूल्य योगदान देने के लिए रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमो) रेलवे स्टेशन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

    गोमो के शिव मंदिर कालीपारा निवासी है राजेश कुमार
     
    इस संबंध में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि गोमो के शिव मंदिर कालीपारा निवासी राधिका राग के पुत्र राजेश कुमार 120 बटालियन सीमा सुरक्षा बल में तैनात है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय दिया था. ऑपरेशन के दौरान घायल होने के बाद भी उन्होंने पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था. 

    166 मिलिट्री अस्पताल, सतवारी में इलाज के लिए हुए थे भर्ती 

    इसके बाद उन्हें 166 मिलिट्री अस्पताल, सतवारी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. वहां उचित उपचार के बाद ठीक होने जाने पर उन्हें 25 मई 2025 को डिस्चार्ज किया गया. बटालियन ने राजेश कुमार को 5 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक चिकित्सकीय अवकाश दिया है. जिसमें वह अपने घर पर रहेंगे. अंचल अधिकारी तोपचांची डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय‌ देने वाले राजेश कुमार हॉस्पिटल से रिलीज होकर स्वास्थ्य लाभ के लिए आज जम्मू से कोलकाता एक्सप्रेस से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमो) पहुंचे. 

    डीसी के निर्देश पर हुआ ढोल-नगाड़े के साथ हुआ स्वागत 
     
    उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रशासन-पुलिस और आम जनता द्वारा ढोल-नगाड़े के साथ उनका स्वागत कर उनके घर सम्मानपूर्वक पहुंचाया. मौके पर अंचल अधिकारी तोपचांची डॉ संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी हरिहरपुर  राहुल कुमार झा, इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी,  विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, स्टेशन प्रबंधक एसएन झा, बीसी मंडल, जिला परिषद सदस्य  विकास महतो, मुखिया प्रतिनिधि  रवि सिंह, चैंबर के अध्यक्ष  धीरज कुमार सहित सैंकड़ों जनता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उनके घर तक पहुंचे.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news