सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

    सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

    जामताड़ा (JAAMTADA) : जामताड़ा के कुंडहित के समीप सड़क दुर्घटना में दुमका नगर थाना के रसिकपुर लुखु पोखर के समीप के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम मुरारी मिश्रा है. जानकारी के अनुसार मुरारी अपने एक मित्र विशाल के साथ बाइक से नाला जाने की बात कहकर घर से निकला था. काली पूजा में बली देने के लिए पाठा खरीदने के लिए नाला के लिए निकला था. नाला में ही उसका ससुराल भी है. बाइक विशाल चला रहा था. कुंडहित के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि विशाल आंशिक रूप से घायल हुए. एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए मुरारी को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मुरारी के 4 बेटी और एक बेटा है. वह कोर्ट कैम्प्स में अंगूठी बेचकर परिवार का गुजारा करता था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. 

    रिपोर्ट:पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news