गोड्डा: शहर में तेज़ हो रहा जहरीले नशे का कारोबार, जानिये कैसे चल रहा ये गोरखधंधा

    गोड्डा: शहर में तेज़ हो रहा जहरीले नशे का कारोबार, जानिये कैसे चल रहा ये गोरखधंधा

    गोड्डा (GODDA):  गोड्डा में एक बार फिर जहरीले मादक पदार्थ के साथ एक की गिरफ़्तारी की गई है. हाल के दिनों में लगातार ये तीसरी गिरफ्तारी है. जब ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार करने में नगर थाना की पुलिस को सफलता मिली है. बुधवार को नगर थाना ने कुछ युवकों को ब्राउन सुगर का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा था, जिसके दिए गए टिप्स पर गुरुवार को छापेमारी कर एक कपड़ा व्यवसायी को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके पास से 2.63 ग्राम ब्राउन सुगर भी बरामद की गई है.

    यहां होती थी ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री

    बुधवार को नगर थाना प्रभारी को सुचना मिली थी कि हॉस्पिटल रोड स्थित असनबनी में एक रेडीमेड की दूकान से ब्राउन सुगर की बिक्री हो रही है. इसके बाद गुरुवार को औषधि निरीक्षक रंजित चौधरी के साथ नगर थाना की पुलिस की टीम के साथ छापेमारी की कार्यवाई की गयी तो कुल 2.63 ग्राम ब्राउन सुगर जो 18 पुडिया के रूप में बनाकर बिक्री के लिए रखा था वो बरामद किया गया. इसके अलावे डिजिटल माप तौल की मशीन की बरामद की गयी. बरामदगी के पश्चात सागर कुमार नामक दूकानदार को भी गिरफ्तार किया गया. एसडीओ आनंद मोहन सिंह ने नगर थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि पुलिस नशीले और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को मुस्तैद है और जैसे ही सुचना मिलती है कार्यवाई तुरंत की जाती है.

    रिपोर्ट: अजीत सिंह, गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news