झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुए जवानों को मिलेगा सम्मान

    झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुए जवानों को मिलेगा सम्मान

    रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा अपने 25वें स्थापना दिवस पर उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देगी, जिन्होंने नक्सल विरोधी अभियान में अपनी जान देश के लिए न्यौछावर कर दी. विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 22 नवंबर 2025 को आयोजित इस विशेष समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा.

    कार्यक्रम में कुल 16 शहीदों के पत्नी या अन्य आश्रितों को सम्मान प्रदान किया जाएगा. इनमें झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के बहादुर जवान शामिल हैं:

    झारखंड पुलिस के शहीद जवान

    रामदेव महतो
    सिकंदर सिंह
    सुकून राम
    चौहान हेंब्रम
    सुनील राम
    संतन कुमार मेहता
    सीआरपीएफ के शहीद जवान
    महिमा नंद शुक्ला
    सुनील कुमार मंडल
    मेहराबम प्रभो सिंह
    प्राणेश्वर कोच
    संदीप कुमार
    महेंद्र लश्कर
    कौशल कुमार मिश्रा
    करमजीत सिंह बक्शी

    अन्य शहीद
    अग्निवीर अर्जुन महतो

    झारखंड विधानसभा का यह प्रयास राज्य के उन बहादुर सपूतों के सम्मान और बलिदान को याद रखने के लिए किया जा रहा है, जिन्होंने प्रदेश में शांति और सुरक्षा कायम करने की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर किए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news