कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के बेंगाबाद थाना इलाके के महुवार गांव में 80 साल की महिला अनपी देवी का शव रविवार की सुबह गांव के स्कूल में पड़ा मिला. सुबह जब महिला के शव होने की जानकारी परिजनों को मिला , तो वे स्कूल पहुंचे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

    जानकारी के अनुसार मृतिका अनपी देवी अपने घर के सामने की एक स्कूल में ही सोया करती थी. इसी क्रम में रविवार की सुबह जब ग्रामीण सो कर उठे तो देखा की स्कूल परिसर में शव पड़ा हुआ है. इसके बाद घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को दी गई. वैसे पुलिस के जांच के दायरे में मृतक अनपी देवी के परिजन भी है.

    इस मामले में बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा की प्रथम दृष्या यह मामला हत्या का बताया जा रहा है. क्योंकि अज्ञात हत्यारे ने दर्दनाक तरीके से मृतिका अनपी देवी के चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी थी. घटनास्थल के समीप ही एक खून लगा कुल्हाड़ी मिलने की बात कही जा रही है. आशंका जतायी जा रही है कि मृतिका की हत्या इसी कुल्हाड़ी से किया गया है. लेकिन हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

     रिपोर्ट : दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news