दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे ओड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास, विधायक भानु प्रताप शाही और आलोक चौरसिया ने की औपचारिक मुलाकात

    दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे ओड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास, विधायक भानु प्रताप शाही और आलोक चौरसिया ने की औपचारिक मुलाकात

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):ओड़िसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास आज जमशेदपुर पहुंचे. राज्यपाल अपने दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर आये है. वहीं उनके जमशेदपुर पहुंचते ही उनसे  मिलने विधायक भानु प्रताप शाही और विधायक आलोक चौरसिया पहुंचे.

    भानु प्रताप साही ने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात है

    महामहिम के जमशेदपुर स्थित एग्रिको आवास पर दोनों विधायकों ने उनसे मुलाकात की.वहीं विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात है, अपने क्षेत्र के 5 लाख जनता की ओर से राज्यपाल बनने की बधाई और शुभकामना देने उनके घर आये है. 

    आने वाले समय मे उनके जैसा काम कभी नही हो सकता- भानु प्रताप शाही

    भानु प्रताप साही ने कहा कि महामहिम राज्यपाल रघुवर दास पूर्व में झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके है.इसलिए उनसे मुलाकात की.झारखंड में जो काम उन्होंने किया आने वाले समय मे उनके जैसा काम कभी नही हो सकता, रघुवर जी के राज्यपाल बनने पर किसी कारण वे नहीं आ पाए थे, उसी को लेकर महामहिम राज्यपाल रघुवर दास जी को बधाई देने शहर आये है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news