ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास आ रहे हैं झारखंड, जानिए क्या है कार्यक्रम

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास आ रहे हैं झारखंड, जानिए क्या है कार्यक्रम

    रांची(RANCHI) - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास एक बार फिर झारखंड आ रहे हैं. वैसे तो राज्यपाल बनने के बाद दो-तीन बार उनका आना हो गया है. लेकिन दूसरी बार रांची आने का कार्यक्रम तय हो गया है. इससे पहले वह एक बार राज्यपाल बनने के बाद पहली बार आए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवर दास बुधवार को आएंगे.

    जानिए राज्यपाल रघुवर दास का क्या है कार्यक्रम

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास 17 जनवरी को रांची आ रहे हैं. रांची एयरपोर्ट पर अपराह्न 3 बजे पहुंचेंगे. रांची एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. उसके बाद ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास धुर्वा सेक्टर 4 स्थित अपने आवास जाएंगे. वहां पर भोजन करने के उपरांत कई लोगों से वे मिलेंगे. रांची में कुछ समय रहने के बाद रघुवर दास बुधवार को ही जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में ओडिशा के राज्यपाल तीन दिन रहेंगे. वापस रांची होते हुए वे भुवनेश्वर जाएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news