Sardar Patel Jayanti: देवघर में पटेल जयंती पर देश में एकता कायम रखने की ली गयी शपथ, रन फ़ॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

    Sardar Patel Jayanti: देवघर में पटेल जयंती पर देश में एकता कायम रखने की ली गयी शपथ, रन फ़ॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

    देवघर(DEOGHAR): देश आज लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहा है. इसी के तहत देवघर में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. देवघर समाहरणालय परिसर  से शुरु हो कर पटेल स्मारक स्थल तक आयोजित इस रन में देवघर उपायुक्त अन्य अधिकारी,स्कूली बच्चे सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया.

    देश को एक सूत्र में बांधने में बल्लभ भाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका

    पटेल स्मारक स्थल पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. इससे पूर्व समाहरणालय परिसर में शपथ  दिलाई गई. उपायुक्त विशाल सागर ने मौजूद लोगों को देश में एकता कायम रखने की शपथ दिलाई. उपायुक्त ने कहा कि आजादी के बाद देश को एक सूत्र में बांधने में सरदार बल्लभ भाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि देश के लिए उनके इस महान योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए. उपायुक्त ने पटेल जी के आदर्शों पर चलने के लिए सभी से आग्रह किया है. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news