रांची में अब भगवान भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने किया मंदिर में हाथ साफ

    रांची में अब भगवान भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने किया मंदिर में हाथ साफ

    रांची(RANCHI): राज्य में अपराधियों का मनोबल इतना बढ गया है कि अब वह भगवान के भी घर में चोरी करने में नही कतरा रहे हैं.बता दे कि रांची के एक मंदिर में  चोरी की घटना सामने आई हैं. जहां मंदिर में रखे कई सामान और दान पेटी को लेकर कुछ चोर फरार हो गए. अब तो इन बदमाशों को भगवान से भी डर नही रहा है.

    मंदिर का ताला तोड़ दान पेटी लेकर भागें चोर

    यह पूरा मामला झारखंड के रांची जिले के गोंदा थाना का है जहां कुछ अपराधियों ने रविवार की देर रात को मंदिर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दरअसल देर रात को कुछ बदमाश मंदिर में आते है , फिर मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ दान पेटी के पैसे और मंदिर परिसर में रखे कई सामानो को अपने साथ लेकर कर निकल जाते हैं. घटना के सुबह स्थानीय लोगों ने जब मंदिर का ताला टूटा देखा तो वह लोग मंदिर के अंदर गए  जहां मंदिर में रखे सामान और दान पेटी गायब थी.

    पुलिस कर रही मामले  की जांच

    मंदिर में हुई चोरी की सूचना स्थानीय लोगों ने गोंदा थानें को दी. जहां यह सूचना पा कर मौके पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई हैं. पुलिस ने इस मामले की तह तक जाने के लिए मंदिर के आस-पास लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर चोरो की पहचान करने में लग गई हैं.हालांकि अभी तक चोरों की पहचान पुलिस ने नही की हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news