अब डर और भय की वजह से नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई, लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने किया वादा

    अब डर और भय की वजह से नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई, लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने किया वादा

    लोहरदगा(LOHARDGA): लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि किसी भी छात्रा को डर और भय के कारण अपनी पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी. आर्य समाज के द्वारा महिला कॉलेज परिसर में हवन पूजन के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए ये बातें एसपी ने कही.एसपी ने इस मौके पर कहा लोहरदगा जिला में किसी भी छात्रा को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वो तुरंत मुझसे संपर्क करें.

    एसपी सादिक अनवर रिजवी ने किया वादा

    स्कूल कॉलेजों के आसपास सादे वर्दी में पुलिस जवान हमेशा तैनात रहेंगे.आर्य समाज महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है.ऐसे में आर्य समाज देश के बेहतर निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है.एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा लोहरदगा जिला में शांति और विधि व्यवस्था बनाएं रखना हमारी पहली प्राथमिकता है.

    रिपोर्ट-गौतम लेनिन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news