रविंद्र गंझू के सहयोगी राजू कुमार से दूसरी बार पूछताछ करने की तैयारी में एनआईए, काली कमाई को सफेद करने का है आरोप

    रविंद्र गंझू के सहयोगी राजू कुमार से दूसरी बार पूछताछ करने की तैयारी में एनआईए, काली कमाई को सफेद करने का है आरोप

    रांची (RANCHI) : भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के सहयोगी राजू कुमार से एनआईए दूसरी बार पूछताछ करने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी राजू कुमार को चार दिनों की रिमांड पर लेकर सवाल जवाब करेगी. बता दें कि राजू कुमार पर आरोप है कि वह रविंद्र गंझू के सारे पैसे को अलग-अलग व्यवसाय में लगाता है. राजू कुमार गिरफ्तारी 6 जुलाई को लोहरदगा से हुई थी. 

    काली कमाई को सफेद करने का है आरोप

    बता दें कि 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू का सहयोगी नक्सली राजू कुमार को 7 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. एनआईए पिछले 6 महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी पर वो फरार चल रहा था. इसी बीच एनआईए ने राजू के अलग-अलग छह स्थानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी में राजू के ईटा भट्ठा से एक पिस्टल, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक और अन्य सामान बरामद किए गए थे. जिसके बाद एनआईए ने राजू को समन भेजा था लेकिन राजू लगातार फरार चल रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना पर एनआईए की टीम ने राजू को गिरफ्तार कर लिया था औऱ उसे अपने साथ रांची ले आई थी. फिलहाल एनआईए की टीम राजू कुमार से रिमांड में यह पता करेगा की नक्सली संगठन का पैसा व्यवसाय में लगाने और नक्सलियों की काली कमाई को वह कैसे सफेद करता था.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news