नदी किनारे मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस, जानिए कहां का है मामला

    नदी किनारे मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस, जानिए कहां का है मामला

    बोकारो (BOKARO): जिले के होसिर स्थित बोकारो नदी तट से रविवार को अज्ञात नवजात का शव बरामद किया गया. शव को ग्रामीणों ने सबसे पहले देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पर गोमिया पुलिस बोकारो नदी तट पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेते हुए मर्चरी हाउस भेज दिया.

    शिनाख्त होने का इंतजार
    नवजात का शव नदी तट पर कहां से आया, इस बारे में किसी को पता नहीं है. रविवार की सुबह होसिर स्थित बोकारो नदी घाट के किनारे पड़े हुए नवजात के शव को देखने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहा. लोगों का कहना है कि सम्भवतः नवजात किसी कलयुगी मां का है,जिसे सामाजिक लोक लाज के डर से नदी किनारे छोड़ दिया गया है और जो लगातार हो रहे बारिश की वजह से नदी में बह गया हो. बहरहाल बात जो भी हो यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाला है. वहीं इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी होम में रखा जाएगा. शिनाख्त नहीं होने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news