धनबाद में अपराध का नया ट्रेंड, जानिए क्या है यह नया तरीका


धनबाद(DHANBAD): बुधवार को आधी रात के बाद शहर के लॉ कॉलेज के पास एक दुकान का ताला तोड़कर अपराधियों ने दुकान में आग लगा दी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग जब दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि शटर खुला हुआ था आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक चंदन कुमार चौबे को दी. भागे -भागे दुकान मालिक घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक दुकान राख हो चुकी थी.
दुकान का सामन पूरी तरह से राख हो गया
दुकान में रखे सारे सामान जल गए थे. दुकान के मालिक को आधी रात के बाद लोगों ने सूचना दी कि आप की दुकान में आग लग गई है, तो वह भागे- भागे दुकान पहुंचे और देखा कि दुकान पूरी तरह से जल चुकी है. वह किराना के थोक व्यापार करते हैं. आग लगने की सूचना लोगों ने धनबाद पुलिस को भी दी. पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है. शटर तोड़कर किस ने आग लगाई, इसका तो अभी पता नहीं चला है लेकिन धनबाद में यह एक नए तरह का अपराध है. कुछ दिन पहले सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियां जलाने की घटनाएं सामने आ रही थी लेकिन ऐसा करने वाले एक सिरफिरे की गिरफ्तारी के बाद घटनाएं बंद हो गई थी .
4+