धनबाद में ग्रामीण और रेल एसपी रह चुके हैं नए एसएसपी एचपी जनार्दनन, झारखंड के कुल चौदह अधिकारियों का हुआ तबादला 

    धनबाद में ग्रामीण और रेल एसपी रह चुके हैं नए एसएसपी एचपी जनार्दनन, झारखंड के कुल चौदह अधिकारियों का हुआ तबादला 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद एसएसपी संजीव कुमार समेत 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया गया है. पाकुड़ एसपी एचपी जनार्दनन को धनबाद का एस एसपी बनाया गया है, जबकि धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार को प्रमोट कर दुमका प्रक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है. एचपी जनार्दनन 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सबसे पहले धनबाद के ग्रामीण एसपी के पद पर पोस्टिंग हुई थी.धनबाद में ग्रामीण एसपी के पद के सृजन के बाद सबसे पहले उन्हें ही धनबाद का ग्रामीण एसपी बनाया गया था. धनबाद में ही वह रेल एसपी रह चुके हैं .धनबाद रेल एसपी के बाद उन्हें साहिबगंज का एसपी बनाया गया था. साहिबगंज के बाद में गुमला में भी पुलिस कप्तान रह चुके हैं. गुमला के बाद उन्हें पाकुड़ का एसपी बनाया गया था. एचपी जनार्दननु मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा पास की थी. धनबाद उनके लिए कोई नई जगह नहीं है. ग्रामीण एसपी और रेल एसपी के रूप में यहां काम कर चुके हैं. फिलहाल उन्हें धनबाद का एसएसपी बनाया गया है.लेकिन धनबाद में उनकी चुनौतियां कम नहीं है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news