Big Update : झारखंडी फिल्म की एक्ट्रेस रिया गोलीकांड में नया मोड, पति पर ही हत्या का आरोप

    Big Update : झारखंडी फिल्म की एक्ट्रेस रिया गोलीकांड में नया मोड, पति पर ही हत्या का आरोप

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंडी फिल्म की अभिनेत्री रिया की पश्चिम बंगाल में गोली मार कर हत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. कल तक पुलिस इस मामले को लूटकांड के नज़र से देख रही थी. लेकिन कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ कुछ नया लगा है. बता दें कि पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि अभिनेत्री रिया को उसके पति प्रकाश अलबेला ने ही पॉइंट जीरो के रेंज से गोली मारी थी. केवल पुलिस को बरगलाने के उद्देश्य से उन्हें रिया और उसके पति के साथ रोड रॉबरी की कहानी सुनाई गई थी. पुलिस प्रकाश को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ में जुट गई है. 

    क्या था मामला

    झारखंडी फिल्म की अभिनेत्री रिया के साथ बुधवार को हावड़ा में घटना घटी थी.बीते दिन घटना के बारे में बताया जा रहा था कि अभिनेत्री रिया कुमारी अपने पट्टी प्रकाश और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कोलकाता जा रही थी. इसी बीच कुछ लुटेरों ने उनके साथ लूटपाट करने की कोशिश की. जिसका रिया ने विरोध किया, जिसके बाद लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी.   

    पति ने पुलिस को सुनाई थी कहानी

    पुलिस के अनुसार, रिया के पति प्रकाश कुमार बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास सुबह करीब छह बजे टॉयलेट के लिए रुके. इसी बीच तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया. हमले के दौरान गिरोह के लोग उनसे उनका सामान लूटने लगे. जब रिया ने ये देखा तो उसने अपने पति को बचाने की कोशिश की. इसी के बाद लुटेरों ने रिया को गोली मार दी. गोली मारने के बाद सभी लुटेरे वहां से फरार हो गए.

    डॉक्टरों ने किया रिया को मृत घोषित

    घटना के बाद रिया के पति रिया को किसी तरह से कार के पास ले गए और मदद की गुहार लगाते रहे. तीन किलोमीटर तक वो मदद के लिए भटकते रहे. जिसके बाद जाकर उन्हें कुछ लोग दिखे. उन्होंने उन लोगों को अपनी आपबीती सुनाई. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से प्रकाश और उसकी पत्नी रिया को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने रिया को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि वो मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news