NDRF की खोजबीन में नहीं मिली थी सफलता,आज सुबह धुर्वा डैम में तैरता मिला युवती का शव,जानिए पूरा मामला

    NDRF की खोजबीन में नहीं मिली थी सफलता,आज सुबह धुर्वा डैम में तैरता मिला युवती का शव,जानिए पूरा मामला

    रांची -  आखिरकार जिसकी आशंका थी वही बात सत्य निकली. धुर्वा टंकी साइड एरिया की रहने वाली एक युवती ने खुदकुशी कर ली थी. उसका शव  डैम से बरामद हो गया है.आज सुबह डैम के फाटक के पास उसका तैरता हुआ शव मिल गया. प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है वैसे पुलिस तमाम पहलू पर जांच कर रही है. 

    जानिए इस पूरे मामले को विस्तार से, आखिर हुआ क्या

    रांची के धुर्वा की रहने वाली आयशा सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि उसके परिवार के लोगों के साथ कुछ अनबन हुआ था. प्रेम प्रसंग में वह अपने परिवार वालों के रवैया से खफा थी. इसलिए शायद उसने ऐसा कदम उठाया अपने जीवन समाप्त कर दिया. रविवार देर रात घर से अकेले स्कूटी लेकर आयशा सिंह धुर्वा डैम के फाटक के पास पहुंची. वहां से उसने डैम में छलांग लगा दी. उसकी स्कूटी और चप्पल लावारिस अवस्था में यहां पर मिले थे. इसी के आधार पर यह अंदाजा लगाया गया कि 22 वर्षीय आयशा सिंह ने डैम में छलांग लगा दी है. उसकी तलाश शुरू हुई.

    NDRF की टीम ने धुर्वा डैम में तलाशी शुरू की

     परिजनों ने अपनी बेटी की गुमशुदगी का मामला धुर्वा थाना में दर्ज कराया था. यह डैम नगड़ी थाना क्षेत्र में पड़ता है. इसलिए इसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को लगाया गया. सोमवार को टीम ने मोटर बोट के सहारे जगह-जगह पर तलाशी ली. लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. मंगलवार की सुबह आयशा सिंह का शव डैम के फाटक के पास किनारे में तैरता हुआ दिखा. परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news