चतरा पर एनसीपी की दावेदारी,शुरू किया लोकसभा संवाद कार्यक्रम

    चतरा पर एनसीपी की दावेदारी,शुरू किया लोकसभा संवाद कार्यक्रम

    पलामू(PALAMU): लोकसभा चुनाव नजदीक है,अब चुनाव को लेकर सभी दावेदार रेस है. झारखंड में भी सभी लोकसभा क्षेत्र में दावेदार अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे है. अगर चतरा लोकसभा सीट की बात करें तो अब चतरा के रण में एनसीपी उतर चुकी है. एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह चतरा सीट पर दावेदारी कर रहे है.कमलेश सिंह कि दावेदारी के बाद संगठन चतरा में सक्रिय हो गया. कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है.पांकी से लोकसभा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है.    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्देश पर पार्टी के लोकसभा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांकी प्रखंड से की गई.  

    एनसीपी के प्रदेश संगठन महामंत्री विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह के नेतृत्व में प्रदेश व जिला के कई नेता पांकी पहुंचे.  फूल माला के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांकी में लोकसभा संवाद कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि झारखंड में एनसीपी चतरा से एनडीए गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरने का प्रस्ताव केंद्रीय नेताओं के समक्ष रखा गया है.  चतरा लोक सभा क्षेत्र से कमलेश कुमार सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है. वह एनडीए से उम्मीदवार हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि चतरा की जनता लोकसभा से स्थानीय उम्मीदवार चाहती है.  यही वजह है की कमलेश कुमार सिंह की दावेदारी मजबूत है. वहीं राज्य विधानसभा चुनाव में कम से कम पांच विधानसभा की सीटों पर एनसीपी दावा करेगी.

    उन्होंने कहा कि संपूर्ण राज्य में प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के साथ प्रदेश के अन्य नेता संपूर्ण राज्य का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि एनसीपी ने हुसैनाबाद की तरह सम्पूर्ण राज्य में जात पात से परे विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम करेगी.  कार्यक्रम में एनसीपी जिला अध्यक्ष संदीप पासवान ,जितेंद्र पासवान , सरोज कुशवाहा ,मनीष सिंह ,प्रिंस सिंह ,जिला परिषद सदस्य मुकेश सिंह चंदेल,राजू गुप्ता ,सुनील ठाकुर ,रामकुमार यादव ,शिवनंदन सिंह ,रणधीर सिंह मुखिया ,मुखिया अरबिंद सिंह, मुखिया मुकेश सिंह ,बैजनाथ सिंह के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक  उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news