Big Breaking: हेमंत मंत्रिमंडल के मंत्रियों के नाम फाइनल, जानिए किस दल से कौन बनेंगे मंत्री

    Big Breaking: हेमंत मंत्रिमंडल के मंत्रियों के नाम फाइनल, जानिए किस दल से कौन बनेंगे मंत्री

    रांची - हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार पांच दिसंबर को होने जा रहा है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंत्रिमंडल के सदस्यों को राजभवन के अशोक वाटिका में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इधर बुधवार की देर रात मंत्रियों के नाम फाइनल हो गए हैं.

    कांग्रेस कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नाम

    कांग्रेस कोटा से हेमंत मंत्रिमंडल में इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, राधा कृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल होंगे.

    झामुमो से ये बनेंगे मंत्री

    झारखंड मुक्ति मोर्चा से मथुरा प्रसाद महतो, लुईस मरांडी, आनंद प्रताप देव, रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ और हाफिजुल हसन अंसारी मंत्री बनेंगे.

    राष्ट्रीय जनता दल से एक विधायक हेमंत मंत्रिमंडल में मंत्री बनेंगे. गोड्डा से राजद विधायक संजय प्रसाद यादव 5 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ लेंगे.

    ताजा जानकारी के अनुसार मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को पार्टी की ओर से फोन कॉल आया है 5 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news