Election 2024 : जश्न में डूबा सांसद नलिन सोरेन का क्षेत्र,हर ओर उड़ रहे रंग गुलाल  

    Election 2024 : जश्न में डूबा सांसद नलिन सोरेन का क्षेत्र,हर ओर उड़ रहे रंग गुलाल  

    दुमका(DUMKA): दुमका के रण में झामुमो ने बाजी मार लिया है.नलिन सोरेन ने भाजपा की सीता सोरेन को पटकनी देकर इस सीट को अपने नाम कर लिया. नलिन सोरेन के जीतने बाद से शहर से लेकर गाँव तक जश्न का माहौल है. कार्यकर्ता हर ओर विजय जुलूस निकाल कर एक दूसरे को बधाई देते दिख रहे है.इसी कड़ी में  झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चुण्डा हेम्बरम के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. इस मौके पर जेएमएम कार्यकर्ताओं व समर्थको ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया.  

    मौके पर केन्द्रीय समिति सदस्य आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि नलिन सोरेन झामुमो के वरिष्ठ नेता हैं,वें दुमका लोकसभा क्षेत्र के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने गए और अब दुमका लोकसभा क्षेत्र की  जनता ने उन्हें अपना सांसद चुना है.  उन्होंने कहा कि हम सभी को विश्वास है कि नलिन सोरेन क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे.

    मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चुंडा हेंब्रम , अब्दुल अजीज,  सचिव प्रभुनाथ हांसदा, मिलन शेख,हरमुज अंसारी, अख्तर हुसैन, संजोग सिंह, मातो मियां, शहनवाज अहमद, रुबिलाल , मुस्तफा मियां,शेर खान, चंदन सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

    रिपोर्ट:सद्दाम हुसैन, स्थानीय संवाददाता  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news