मुथूट डाकाकांंड: निजी कार से समस्तीपुर से धनबाद पहुंचे थे अपराधी, हुए खुलासे 

    मुथूट डाकाकांंड: निजी कार से समस्तीपुर से धनबाद पहुंचे थे अपराधी, हुए खुलासे 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के मुथूट फाइनेंस डाका कांड में रोज कुछ ना कुछ खुलासे हो रहे हैं. पुलिस अभी दो अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस को बताया कि मुथूट डाका कांड के दौरान पकड़ा गया राघव अपनी कार से समस्तीपुर से धनबाद पहुंचा था. कार को छठा अपराधी चला रहा था. कार घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी कर घटना को अंजाम देने में पहुंचे थे. उन लोगों की योजना थी कि डकैती करने के बाद उसी कार से बिहार की तरफ निकल जाएंगे लेकिन पकड़ में आ गए. इसे अंदाज लगाया जा सकता है कि भागे अपराधी इसी कार का उपयोग किए होंगे. इधर, जिस मकान मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है. लेकिन उन्हें रोज धनसार थाने में हाजिरी लगाने को कहा गया है. इधर, मुथूट डकैती कांड को विफल करने वाले बैंक मोड़ के थानेदार डॉ पी के सिंह, मुंशी व बॉडीगार्ड को बुधवार को डीजीपी ने सम्मानित किया. थाना प्रभारी को 25000 एवं एवं बॉडीगार्ड व मुंशी को  ₹10000 की पुरस्कार राशि दी गई है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news